Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल: विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे युसूफ पठान कभी मस्जिद में झाड़ू लगाते थे

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। पठान किसी भी विश्व कप के फाइनल विश्व कप के फाइनल में डेब्यू करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी है। वीरेंद्र सहवाग की चोट की वजह से उन्हें 2007 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उस मैच में उन्हें छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।

2011 विश्व कप विजेता टीम में भी शामिल

युसूफ पठान 2011 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें शुरूआती मैचों में खेलने का मौका भी मिला था। हालाँकि, अंतिम मैचों की उनकी जगह सुरेश रैना को प्लेयिंग में शामिल कर लिया गया।

युसूफ पठान क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इसी वजह से उन्हें टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। यूसुफ पठान ने अब तक 57 वनडे मैच खेले हैं। 57 मैच की 41 पारियों में यूसुफ ने 113.60 की स्ट्राइक रेट से 810 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।

मस्जिद में लगाते थे झाड़ू

एक दौर था जब यूसुफ पठान मस्जिद में झाड़ू लगाया करते थे। इसके बावजूद क्रिकेट के लिए उनका जूनून कभी कम नहीं हुआ। खाली वक्त में वह अपने भाई इरफान पठान के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करते थे। बाद में दोनों भाई ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला।

 

The post बर्थडे स्पेशल: विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे युसूफ पठान कभी मस्जिद में झाड़ू लगाते थे appeared first on SportzWiki Hindi.