Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप फाइनल मैच में डेब्यू करने वाला एकलौता खिलाड़ी, जिसने पहले ही मैच में अपनी टीम को बनाया विश्व चैम्पियन

भारतीय क्रिकेट इतिहास बहुत ही पुराना है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम की एन्ट्री के बाद से अब तक कई खिलाड़ियों ने अपना कदम रखा और अपना योगदान देकर कई चले गए हैं तो कई खिलाड़ी चलन में हैं। इस दौरान ढेरों नायाब रिकॉर्ड स्थापित हुए।

युसुफ पठान ने कायम किया है वो रिकॉर्ड जो विश्व में नहीं कर सका कोई

इन खिलाड़ियों में से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे और टी-20 फॉर्मेट खेल चुके युसुफ पठान एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो ना केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में भी कोई नहीं बना सका है।

जी हां… भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले युसुफ पठान के नाम एक बहुत ही खास रिकॉर्ड जुड़ा है जो ऐसा करने वाले विश्व के एकमात्र क्रिकेटर हैं।

विश्व कप फाइनल मुकाबले में डेब्यू करने वाले युसुफ पठान दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर

अब आपको इस खास और अनूठे रिकॉर्ड से रूबरू करवा ही देते हैं। भले ही युसुफ पठान इन दिनों या यूं कहें कि पिछले काफी सालों से भारतीय टीम से बाहर हैं लेकिन उनके नाम किसी विश्व कप फाइनल मुकाबले में डेब्यू करने का बड़ा अनोखा रिकॉर्ड बना है।

हर खिलाड़ी का एक सपना जरूर होता है कि वो अपने देश की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा बनने के साथ ही विश्व कप की टीम का भी हिस्सा बनें। लेकिन युसुफ पठान को तो ऐसा सौभाग्य मिला कि सीछे विश्व कप फाइनल में ही डेब्यू का मौका मिल गया।

2007 विश्व टी-20 के फाइनल में युसुफ पठान ने किया था डेब्यू

बडौदा के स्टार बल्लेबाज युसुफ पठान ने साल 2007 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और वो भी विश्व टी-20 के फाइनल मैच में… 24 सितंबर 2007 को खेले गए विश्व टी-20 फाइनल मैच में युसुफ पठान एक छोटी लेकिन आकर्षक पारी खेली थी।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस विश्व टी-20 मैच में युसुफ पठान को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिला था जिसमें इनके बल्ले से 8 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके की मदद से 15 रनों की पारी निकली। भले ही ये छोटी पारी रही लेकिन युसुफ पठान ने इस मैच से अपने करियर का सबसे खास रिकॉर्ड बना दिया जो कोई नहीं कर सका।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्वकप फाइनल मैच में डेब्यू करने वाला एकलौता खिलाड़ी, जिसने पहले ही मैच में अपनी टीम को बनाया विश्व चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.