Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा ही नहीं इन फ़ेमस स्टार खिलाड़ियों पर भी बन रही है बायोपिक, जानें

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. खास बात यह कि सानिया मिर्जा किसी बॉलीवुड की अभिनेत्री से कम नहीं हैं. वह भी फिल्मी अभिनेत्रियों के साथ संपर्क में रहने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. वहीं उनकी बायोपिक लंबे समय से चर्चा में है. श्रद्धा कपूर उसमें लीड रोल निभाएंगी. वहीं केवल सानिया मिर्जा ही ऐसी खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी बायोपिक बन रही है. बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो खिलाड़ियों की बायोपिक पर बन चुकी या फिर बनने वाली हैं.

संदीप सिंह
इस साल रिलीज हुई पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सूरमा’ हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक थी. इस फिल्म में दिलजीत के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

कपिल देव
हाल ही में खबरें आई हैं कि दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भी बायोपिक आने वाली है. उनकी इस बायोपिक का नाम ‘1983’ है. इस फिल्म एक्टर रणवीर सिंह नजर आएंगे.

साइना नेहवाल
भारत का नाम रौशन करने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भी बायोपिक बनने वाली है. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल की भूमिका निभाएंगी. फिलहाल फिल्म काम अभी तक साफ नही हो पाया है.

अभिनव बिंद्रा
भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले शूटर खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा की भी जल्द बायोपिक आने वाली है. इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

The post सानिया मिर्जा ही नहीं इन फ़ेमस स्टार खिलाड़ियों पर भी बन रही है बायोपिक, जानें appeared first on Live Cities.