Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस कारण भारत की हुकूमत लगी दांव पर

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया में हाल ही तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई है। इन तीन मैचों की टी20 सीरीज में दोनों टीमों ने एक—एक मैच जीता और सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। टी20 सीरीज में पहला मैच आॅस्ट्रेलिया ने, दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और ​तीसरा टी20 मैच भारत ने जीतने में कायमाबी हासिल कर ​ली।

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जीतने की पूरी कोशिश करेगी। क्योंकि बॉल टेंपरिंग के कारण धूरधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ टीम से बाहर चल रहे है। ऐसे में टीम इंडिया के पास आॅस्ट्रेलिया में पहली सीरीज जीतने का शानदार मौका है।

आॅस्ट्रेलिया टीम में बॉल टेंपरिंग के बाद थोड़ा तालमेल नहीं बैठ रहा है। ऐसे में आॅस्ट्रेलिया टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम कई समय से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में सबसे टॉप पर है। लेकिन इस सीरीज में भारत की हार होती हैं तो भारत की टेस्ट की बादशाहत पर खतरा बढ़ जाएगा। क्योंकि इंग्लैंड ने हाल ही में लंका का उसकी धरती पर ही क्लिन स्वीप किया है। जिसके कारण इंग्लिंश टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही आपको बता दें कि अफ्रीका और पाक में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में अगर अफ्रीका पाक को 3—0 क्लिन स्वीप करता हैं तो अफ्रीका का टॉप में पहुंच जाएगा। लेकिन आॅस्ट्रेलिया को भारत का क्लिन स्वीप करना होगा।