Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान का दावा, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराएगी विराट सेना

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के अपने पिछले विदेशी दौरे पर टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस सीरीज में विराट कोहली और टीम ने इंग्लैंड को उसके घरेलू मैदान पर कड़ी टक्कर दी थी। हालाँकि इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले एशिया कप जीता और इसके बाद वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज में शिकस्त दी।

जिम्बाब्वे को 5 साल बाद मिली टेस्ट में जीत, बांग्लादेश को उसी के घर में हराया

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से सीरीज खत्म होने के बाद 21 नवम्बर से ऑस्ट्रेलिया दौरा करना है जहाँ उसे 3 वनडे, 3 टी-20 और 4 टेस्ट मैच खेलने है। विदेशी दौरे पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड को देखते हुए जहां भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दावा किया है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शिकस्त देगी।

गांगुली ने कहा कि कोहली एंड टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में मात देगी जो कि भारत के लिए विश्व कप से पहले एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जो अगले साल इंग्लैंड में आयोजित होगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय टीम के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले टीम में संतुलन पाने के लिए भी अहम साबित होगा। इस दौरान गांगुली ने कोहली को उनके 30वें जन्मदिन पर बधाई भी दी।

IND vs WI: रोहित शर्मा के लिए ख़ास होगा दूसरा T-20 मुकाबला, इस मामले में छोड़ सकते है कोहली को पीछे

गौरतलब है कि भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरान 21 नवम्बर से शुरू होगा और यह लगभग 2 महीने तक चलेगा। इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जहाँ मुरली विजय और पार्थिव पटेल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, वहीं टी-20 में महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करते हुए ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवम्बर को टी-20 सीरीज के साथ शुरू होगा।

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का दावा, धोनी शायद ही खेलेंगे अगला T-20 वर्ल्डकप



Herald