Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वार्न ने खराब दौर से जूझ रही आस्ट्रेलियाई टीम को की मदद की पेशकश

सिडनी
महान स्पिनर शेन वार्न ने खराब दौर से जूझ रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मदद की पेशकश करते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया से अन्य पूर्व शीर्ष खिलाड़ियों की सेवायें लेने का आग्रह किया है। मार्च में गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से आस्ट्रेलियाई टीम बुरे दौर से गुजर रही है । क्रिकेट आस्ट्रेलिया के कई शीर्ष अधिकारियों ने मामले की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद इस्तीफा दे दिया है । रिपोर्ट में कहा गया है कि हर हालत में जीतने के क्रिकेट आस्ट्रेलिया के रवैये के कारण खिलाड़ी धोखेबाजी पर आमादा हो गए थे। वार्न ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों में कहूं तो चलो क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया बुरी हालत में है और रास्ते से भटक गया है । उसे सही रास्ते पर लाना होगा और मैं इसके लिये मदद करने को तैयार हूं । उन्होंने कहा कि बाकी पूर्व खिलाड़ी भी ऐसा ही सोचते होंगे । ग्लेन मैकग्रा और बाकियों से भी पूछा जा सकता है।