Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर बना भारतीय टीम का मजाक, विराट के लिए कमेन्ट देख नहीं रुकेगी हंसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया था. इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. भारत ने आज चहल को टीम में शामिल नही किया. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी आज नाथन कुल्टर नाइल को टीम में शामिल नही किया.

दोनों देशों की टीम

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, मार्कस स्‍टोइनिस, बेन मैकडरमोट, एलेक्‍स कोरे, एंड्रयू टाय, एडम जाम्‍पा, जेसन बेहरेनडोर्फ, बिली स्‍टेनलेक.

ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

आक्रामक बल्‍लेबाज ग्‍लेन मैक्‍सवेल (46 ), क्रिस लिन (37) और हरफनमौला मार्कस स्‍टोइनिस (नाबाद 33) की बेहतरीन पारियों की मदद से ऑस्‍ट्रेलिया की टीम आज यहां पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ निर्धारित 17 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाने में सफल हो गई. बारिश के कारण भारत का स्‍कोर पुनर्निर्धारित करके 17 ओवर में 174 रन का किया गया और ओवरों की संख्‍या 17-17 कर दी गई.

भारत के के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

175 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धवन और राहुल ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.

इस दौरान धवन ने अपनी फिफ्टी पूरी की और राहुल भी सिर्फ 13 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान कोहली आए. कोहली कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 4 रन बना के आउट हो गए.

अंत में कार्तिक और पन्त ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश, लेकिन वो जीत नही दिला पाए,

जानिए किसने क्या कहा

The post भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर बना भारतीय टीम का मजाक, विराट के लिए कमेन्ट देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.