स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के टेस्ट, वनडे और टी 20 कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनको बधाई देने वालो का ताँता लग रहा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी और शानदार क्रिकेट करियर की कामना दी है। वहीं भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने शानदार अंदाज में कप्तान विराट को बधाई दी।
विराट को बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर बधाई दी है। वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी नजर आ रहे है और विराट को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। सबसे पहले टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को बधाई दी। धोनी ने गन टॉय हाथ में लिए कोहली के बचपन की एक तस्वीर दिखाते हुए बताया कि विराट वीडियो गेम पबजी के बड़े फैन हैं साथ ही उन्होंने कप्तान से अपील की है कि जब वो टीम के साथ जुड़ें तो मनीष पांडे को ये गेम जरूर खेलना सिखाएं। इसके बाद रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, के एल राहुल, उमेश यादव समेत युवा युजवेंद्र चहल, खलील अहमद और क्रुणाल पंड्या ने भी कोहली को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
#HappyBirthdayVirat
— BCCI (@BCCI) November 5, 2018
Wishes galore for the Indian captain from the team as he celebrates his 30th Birthday. Here's to many more match-winning moments and in the cabinet.
Full video here - https://t.co/MCnjtfoIuD pic.twitter.com/Yr83r8LPyS
बीसीसीआई ने इस वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है और जमकर पसंद किया जा रहा है। बता दें, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है, ऐसे में विराट इस खास मौके को अपनी पत्नी के साथ बिता रहे है। विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मनाने हरिद्वार गए है।
Herald