Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चीन ओपन: पीवी सिंधु चीन ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं

फुझोउ (चीन)
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने चीन ओपन के पहले दौर में मंगलवार को यहां रूस की ईवगेनिया कोसेतस्काया को शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह पक्की की। ओलिंपिक रजत पदकधारी सिंधु को 30 मिनट से कम समय तक चले मुकाबले को 21-13 21-19 से अपने नाम किया। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को ने लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। रूस की गैरवरीय खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में सिंधु को कड़ी टक्कर दी जिससे आखिर तक रोमांच बना रहा। सिंधु ने दूसरे गेम को 21-19 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज 23 साल की यह खिलाड़ी दूसरे दौर में थाइलैंड की गैरवरीय बुसनान ओंगबुरूंगपान से भिड़ेंगी। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जोड़ी ने 21-19 15-21 21-17 हराया।