Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रणजी ट्रॉफी में रविन्द्र जडेजा नाम का आया तूफान, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

इनदिनों देश में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही हैं. जिसमे वर्तमान भारतीय टीम के भी कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. रविन्द्र जडेजा भी इस टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं.

बता दें, कि इस टूर्नामेंट में एक मैच रेलवे और सौराष्ट्र की टीम के बीच खेला जा रहा हैं और इस मैच में स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया हैं.

जडेजा ने लगाया शानदार शतक 

ravindra jadeja

बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने बल्ले के साथ अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ एक शानदार शतक लगा दिया हैं.

बता दें, सौराष्ट्र के लिए वह तब बल्लेबाजी करने आये थे. जब सौराष्ट्र इस मैच में 30 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. फिलहाल उनकी टीम ने 7 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं और वह अपना शतक पूरा कर चुके हैं.

गेंदबाजी में भी दिखाया था दम 

बता दें, की रविन्द्र जडेजा ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही अपना दम नहीं दिखाया हैं. उन्होंने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाया था. जडेजा ने पहली पारी में अपने 20 ओवर में 58 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर रेलवे की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 200 रन पर ही आउट हो गई थी.

यहाँ देखे जडेजा के शानदार शतक का वीडियो 

रविन्द्र जडेजा के इस शानदार शतक का वीडियो सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया हैं और साथ ही जडेजा की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ की हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

 

 

The post वीडियो : रणजी ट्रॉफी में रविन्द्र जडेजा नाम का आया तूफान, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.