Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजहर अली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट में जारी रखेंगे खेलना

नई दिल्लीः  पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है मगर अजहर टेस्ट मैंच खेलना जारी रखेंगे। अजहर ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कहने की घोषणा की।

मैंच

क्रिकइंफो ने अजहर के हवाले से लिखा है, ‘ यह संन्यास लेने का सही समय था मेरे लिए मैं इसके बारे में काफी पहले से सोच रहा था अब मैं अपना पूरा ध्यान टेस्ट मैंच में लगाना चाहता हूँ,। उन्होंनेआगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अच्छे बल्लेबाजो की कमी नही है। बता दें अजहर पाकिस्तान की वनडे टीम के नियमित सदस्य नहीं थे, वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, इस सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, वह कभी भी पाकिस्तान की टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल नहीं हो सके थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं किसी तरह का बोझ लेकर संन्यास नहीं ले रहा हूं. यह मेरा निजी फैसला है. मैं पूरी ऊर्जा के साथ टेस्ट पर ध्यान देना चाहता हूं और अपने करियर रिकॉर्ड को सुधारना चाहता हूं. मुझे किसी तरह का पछतावा नहीं है, क्योंकि मैंने हमेशा अच्छा करने पूरी कोशिश की है।

अजहर पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, पूर्व कप्तान ने कहा, ‘एक पूर्व कप्तान के तौर पर मैं टीम को आने वाले अहम सीजन के लिए शुभकामनाएं देता हूँ आगे विश्व कप भी है. मैं पूरी तरह से सरफराज अहमद का समर्थन करता हूँ, वह टीम का अच्छे से नेतृत्व कर रहे है।’

अजहर ने पाकिस्तान के लिए 53 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 36.09 की औसत से 1845 रन बनाए. वनडे में उनके नाम तीन शतक और 12 अर्धशतक हैं।

 

The post अजहर अली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट में जारी रखेंगे खेलना appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.