Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिद्धिमान साहा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने कब कर रहे मैदान में वापसी

रिद्धिमान साहा को आईपीएल के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी, लेकिन नेशनल क्रिकेट अकादमी के फिजियो द्वारा उनका गलत तरीके से इलाज किया गया और उसके बाद उन्हें कंधे की इंजरी हो गई थी. वह अपने कंधे की सर्जरी कराने इंग्लैंड गये थे. उनके सर्जरी का पूरा खर्चा भी बीसीसीआई ने ही उठाया था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी नहीं हुआ भारतीय टीम में चयन 

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे की टेस्ट सीरीज के लिए पार्थिव पटेल और ऋषभ पंत का चयन भारतीय टीम में हुआ हैं. रिद्धिमान साहा ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम के साथ नहीं हैं.

वह आईपीएल 2018 के बाद से ही भारतीय टीम के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी मिस की थी. वहीं इसके बाद अपनी चोट के चलते वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज मिस की थी.

 दिसंबर के मध्य तक पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा

Saha should have shoulder surgery, question raising on NCA rehabilitation

साहा ने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, “मैं अब बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है, कि दिसंबर के मध्य तक पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा और मैदान में वापसी करूँगा.

मैं अपनी वापसी की तैयारी कर रहा हूं और उम्मीद कर रहा हूं, कि मेरा शरीर समय पर ठीक हो जाएगा. अब मैं खेलना चाहता हूं. रणजी ट्रॉफी के लिए मैंने नेट में अभ्यास करना शुरू कर दिया है. हालाँकि, अभी तक मैं मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हूं.”

करना होगा चयन का इंतजार 

साहा ने आगे अपने बयान में कहा, “हर किसी को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक चक्र से गुजरना पड़ता हैं. पहले आपकों घरेलू स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होता हैं. फिर आप भारतीय टीम के लिए फिट हो पाते हैं आपकों अपने चयन का इंतजार करना होता हैं.

रिहैबिलिटेशन के माध्यम से जाना उबाऊ था, लेकिन मैं मानसिक रूप से इसके लिए प्रेरित था. मैं हमेशा बचपन से ही सकारात्मक चीजों को देखता हूं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रिद्धिमान साहा की चोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने कब कर रहे मैदान में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.