Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान सुपर लीग में बिके एबी डीविलियर्स और स्टीवन स्मिथ, देखें किस पर लगी कितने की बोली

पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे सत्र के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का ड्राफ्ट चल रहा है. यह टूर्नामेंट 14 फरवरी, 2019 से शुरू ने वाला है.

बता दें, कि कुल 663 विदेशी और स्थानीय खिलाड़ी ने इस ड्राफ्ट में अपना नाम दिया हुआ हैं और कुल छह फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को चुना जाना हैं. बता दें, इस टूर्नामेंट में इस्लामाबाद यूनाइटेड, पेशावर ज़ल्मी, क्वेटा ग्लैडीयर्स, कराची किंग्स, लाहौर क्वालेंद्र्स और एक ‘छठी टीम’ ने हिस्सा लेना हैं.

एबी डीविलियर्स को लाहौर क्वालेंद्र्स टीम ने किया शामिल

एबी डिविलियर्स को ड्राफ्ट से लाहौर क्वालेंद्र्स की टीम हासिल कर लिया हैं. इस ड्राफ्ट में खिलाड़ियों को प्लैटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर और इमर्जिंग नामक पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया था. डीविलियर्स का नाम प्लैटिनम खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था.

एबी डिविलियर्स ने इसी साल मई के महीने में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. मिस्बाह उल हक़ को पेशावर जुल्मी की टीम ने ड्राफ्ट से हासिल किया हैं.

स्मिथ छठी टीम का बने हिस्सा 

वहीं स्टीवन स्मिथ को छठी टीम ने ड्राफ्ट से हासिल कर लिया हैं. फिलहाल इस टीम का नाम नहीं रखा गया हैं. बता दें, कि इन दोनों खिलाड़ियों को प्लैटिनम खिलाड़ियों की श्रेणी में रखा था. स्टीवन स्मिथ एक साल का सस्पेंड झेल रहे हैं.

बता दें, कि पिछले साल मुल्तान सुल्तान छठी टीम थी, लेकिन इस साल के लिए मुल्तान सुल्तान के स्वामित्व अधिकारों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा समाप्त कर दिया गया हैं, क्योंकि वह बोर्ड को 5.2 मिलियन यूएस डॉलर का वार्षिक शुल्क चुकाने में विफल रही थी.

 

The BIG pick of #PSLDraft2018! South Africa’s @ABdeVilliers17 goes to Lahore Qalandars pic.twitter.com/L7ivCdaGiu

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान सुपर लीग में बिके एबी डीविलियर्स और स्टीवन स्मिथ, देखें किस पर लगी कितने की बोली appeared first on SportzWiki Hindi.