एबी डीविलियर्स के संन्यास के बाद से हर कोई क्रिकेट प्रेमी सिर्फ यही चाह रहा है, कि कैसे भी करके एबी डीविलियर्स अपने संन्यास के फैसले को वापस ले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से खेलते हुए दिखे. हालाँकि, एबी डीविलियर्स का ऐसा फिलहाल कोई विचार नहीं लग रहा हैं.
आपकों बता दे, कि एबी डीविलियर्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने संन्यास की घोषणा की थी. उन्होंने अपने संन्यास के पीछे थकान को एक बड़ा कारण बताया था.
साउथ अफ्रीका के विश्व कप का दावा पड़ा कमजोर

एबी डीविलियर्स के साल 2019 के विश्वकप में ना होने से उनकी टीम का विश्वकप का खिताब जीतने के लिए दावा कम हो गया हैं. हालाँकि, इसी बीच साउथ अफ्रीका टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने कहा हैं, टीम में डीविलियर्स की जगह भरना आसान नहीं हैं.
डीविलियर्स की जगह भरना आसान नहीं

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर ने एबी डीविलियर्स को लेकर क्रिकेटनेक्स्ट से बात करते हुए कहा,
“हाँ, यह सच हैं, कि हमारे पास एबी डीविलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ी का स्थान लेने के लिए कोई नहीं हैं, उनका स्थान लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल हैं, क्योंकि उनका औंधा ही कुछ ऐसा हैं. उनके जैसे खास प्लेयर आसानी से नहीं मिलते हैं. “
अभी भी जीत सकते है

डेविड मिलर ने एबी डीविलियर्स को लेकर आगे अपने बयान में कहा,
“हालाँकि, मैंने कई लोगों से कहा है, कि हम अभी भी उनके बिना मैच जीत सकते हैं. ड्रेसिंग रूम में वातावरण बेहद अच्छा रहा है. जीवन आगे बढ़ता है. उनके टीम में ना होने से कही ना कही कुछ युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का एक अच्छा अवसर मिला हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एबी डीविलियर्स के संन्यास पर डेविड मिलर ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.