Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : सुरेश रैना ने रणजी ट्रॉफी में किया ऐसा शानदार कैच, जो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल

इन दिनों देश में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही हैं. जिसमे देश के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में सुरेश रैना भी अपनी घरेलू टीम उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं.

सुरेश रैना ने उड़ीसा के खिलाफ एक मैच के दौरान एक शानदार कैच किया हैं और अपने इस कैच के वीडियो को सुरेश रैना ने सोशल मीडिया में भी पोस्ट किया हैं.

रैना ने किया स्लिप में शानदार कैच 

दरअसल, सुरेश रैना स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान 66.6 ओवर में यूपी के स्पिनर सौरभ कुमार की गेंद में उड़ीसा के बल्लेबाज सुजीत लेंका का कैच स्लिप में गया. स्लिप में फील्डिंग कर रहे सुरेश रैना ने अपनी शानदार चुस्ती-फुर्ती का नमूना पेश किया और एक शानदार कैच कर लिया.

रैना ने अपने कैच का वीडियो मजेदार अंदाज में किया पोस्ट 

बता दें, कि सुरेश रैना ने अपने कैच का वीडियो मजेदार अंदाज में पोस्ट किया हैं. उन्होंने अपने इस कैच के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, कि “इधर चला मैं उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला, अरे फिसल गया, पर कैच तो ले लिया. आज का मैच हमारे लिए अच्छा रहा, चलो अब कल देखते हैं.”

यहाँ देखे वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे अपनी चुस्ती-फुर्ती का शानदार नमूना पेश करते हुए सुरेश रैना ने एक शानदार कैच स्लिप पर पकड़ लिया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : सुरेश रैना ने रणजी ट्रॉफी में किया ऐसा शानदार कैच, जो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.