Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गावस्कर ने रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से इस खिलाड़ी को टेस्ट सीरीज में जगह देने की कही बात

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही हैं. इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए नंबर-6 की पोजीशन चिंता का विषय बनी हुई हैं.

दरअसल, भारतीय टीम के पास नंबर-6 की पोजीशन के लिए दो शानदार बल्लेबाज हैं. जहां एक तरफ नंबर-6 की पोजीशन के लिए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा है. वहीं दूसरी तरह युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी है.

गावस्कर ने हनुमा विहारी को नंबर-6 पर मौका देने की कही बात 

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने एक बयान पर हनुमा विहारी को नंबर-6 पर खिलाने की बात कही हैं. सुनील गावस्कर का मनना हैं, कि नंबर-6 की पोजीशन पर हनुमा विहारी ने इंग्लैंड की धरती पर एक शानदार अर्धशतक लगाया था, इसलिए उन्हें ही नंबर-6 की पोजीशन पर मौका मिलना चाहिए.

मैं हनुमा विहारी को टीम की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता 

सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने बयान में कहा, “मैं हनुमा विहारी को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता हूं. क्योंकि, इंग्लैंड में उसने अपने पिछले टेस्ट मैच में एक शानदार अर्धशतक लगाया था, इसलिए मै विहारी के साथ ही पहले टेस्ट में जाना चाहता हूं.

मैं पहले टेस्ट में दो स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों को ले जाऊंगा. मैं दो स्पिनरों को पहले टेस्ट मैच में खिलाने की बात, इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि एडिलेड की पिच स्पिन गेंदबाजो को जरुर मदद करती हैं.”

कैंनिंगटन ओवल में लगाया था 56 रन का शानदार अर्धशतक 

बता दें, की इंग्लैंड के खिलाफ कैंनिंगटन ओवल में खेले गये पांचवे टेस्ट मैच भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने 56 रन की एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए थे. युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपने डेब्यू मैच में ही खेली गई इस शानदार पारी से सभी देशवासियों का दिल जीत लिया था.

वहीं आपकों यह भी बता दें, कि रोहित शर्मा की करीब 10 महीने बाद भारत की टेस्ट टीम में वापसी हुई हैं. उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में खेला था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post गावस्कर ने रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से इस खिलाड़ी को टेस्ट सीरीज में जगह देने की कही बात appeared first on SportzWiki Hindi.