Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसे गेंदबाज जिन्होंने विश्व कप में डाली हुई है आखिरी गेंद

विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूनामेंट माना जाता हैं। हर 4 साल में इसका आयोजन किया जाता हैं। अपनी टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता हैं। अभी तक वर्ल्ड कप का आयोजन 11 बार किया जा चुका हैं। 2019 में इस टूर्नामेंट का 12 वां सीजन होगा। अभी तक विश्व कप में कुल 20 देशों की टीमें हिस्सा ले चुकी हैं। जिसमें से महज पांच ही टीमें वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने घर ले का पायी हैं।

क्रिकेट जगत में विश्व कप जीतने वाली टीम को दुनिया की सर्वश्रेठ टीम माना जाता है। वर्ल्ड कप के फाइनल में खिलाड़ियों पर काफी ज्यादा दबाब होता हैं। गेंदबाजी के मायने से भी प्रदर्शन काफी अहम माना जाता है। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे गेंदबाजों के बारें में बताएंगे जिन्होंने 11 वर्ल्ड कप के सीजन में अपनी आखिरी गेंद डाली थी।

मैट हेनरी

साल 2015 में विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला गया था। इस विश्व कप के टूनामेंट में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना डेब्यू किया था। अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच मैच स्कॉलैंड के साथ खेला था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए फाइनल में जहग बना ली थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 183 रनों पर आउट कर दिया था। इस मैच दौरान आखरी गेंद मैट हेनरी ने स्टीव स्मिथ को डाली थी। जिस गेंद पर चौंका मारकर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीत लिया था।

नुवान कुलशेखरा

साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच हुआ था। जिसमें श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे। इस मैच के दौरान युवराज सिंह, गौतम गंभीर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। मैच की आखिरी गेंद नुवान कुलशेखरा ने डाली थी। जिस पर धोनी ने छक्का मारते हुए भारत के नाम जीत दर्ज कराई थी।

एंड्रयू सायमंड्स


साल 2007 के दौरान वेस्टइंडीज ने पहली बार वर्ल्ड कप होस्ट किया था। इस विश्व कप के दौरान बरमुडा और आयरलैंड ने अपना डेब्यू किया। इस विश्व कप के दौरान साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। इस मैच के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करने आयी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 281 रन का स्कोर बनाया था। इस फाइनल मैच में श्री लंका को 53 रन से मुँह की खानी पडी। फाइनल की आखरी गेंद एंड्रयू सायमंड्स ने डाली थी। जिसके बाद तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन बन गई थी।

ग्लेन मैक्ग्रा (2003)

साल 2003 के इस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली थी। लेकिन फाइनल मैच के दौरान भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। ऑस्ट्रलिया की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल इनिंग्स का सबसे बड़ा लक्ष्य 360 का इंडिया के सामने रख दिया। इस लक्ष्य को भारत हासिल नहीं कर पाया। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया था। मैच की आखिरी गेंद ग्लेन मैक्ग्रा ने डाली थी। इस खिलाड़ी ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए मैच समाप्त कर दिया था। इस गेंद पर ग्लैन ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए मैच समेट दिया था।

ग्लेन मैक्ग्रा (1996)

साल 1996 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी की। जिसमें उन्होंने श्री लंका के खिलाफ 241 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पहले बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी कर श्री लंका की टीम ने इस वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया। बता दे इस मैच की आखिरी गेंद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने डाली थी।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऐसे गेंदबाज जिन्होंने विश्व कप में डाली हुई है आखिरी गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.