Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

योगी सरकार ने मैच से ठीक पहले बदला लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम, जानिए वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। आज मंगलवार को लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लाया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदल गया है। अब यह 'इकाना' नहीं बल्कि, अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। अब लखनऊ का इकाना स्टेडियम दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है।

पाकिस्तान के बाबर आज़म ने तोड़ा टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
Ind vs WI T20: कल ये कारनामा कर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे रोहित शर्मा

यूपी के गवर्नर राम नायक ने इस प्रस्ताव के लिए सरकारी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सोमवार को प्रधान सचिव (आवास) नितिन रमेश गोकरन द्वारा नाम बदलने के लिए आदेश जारी किए गए थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बताया कि "लखनऊ विकास प्राधिकरण, इकाना स्पोर्ट्ससिटी प्रा.लि. एवं जी.सी. कन्स्ट्रक्शन एवं डेवलपमेन्ट इण्टस्ट्रीज प्रा.लि. के मध्य हुये करार में दी गयी व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में मंजूरी दी गयी है।

बता दे कि 24 साल के इंतजार के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज की टीम अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरे मुकाबला।स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की है और स्टेडियम के हर कोने से मैच देखने के लिए आये दर्शक मैच का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.




Herald