Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने टेस्ट टीम ने चयन होने पर दिया ये बड़ा बयान, जानिए  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा और लेकिन इससे पहले भारत को अभ्यास मैच खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा का कर चुकी है। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का अबकी बार जहां टीम में चयन हुआ है। वही अब की बार टी20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए शिखर धवन का चयन टेस्ट टीम में चयन नही हुआ है। टीम ने चयन नही होने की वजह हाल ही में शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की शिखर धवन ने कहा है की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से शुरू में दुखी थे लेकिन अब वह आगे बढ़ गए हैं। आपको बता दे की शिखर धवन बेहतर प्रदर्शन की वजह से हाल ही में टी20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। लेकिन अब वह टेस्ट टीम में नही चुने जाने की वजह से पहले की तरह दुखी नही है। आने वाले मैच के लिए अब और ज्यादा मेहनत करेगें। टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से मात दे कर सीरीज को 1-1 बराबर किया था।

शिखर धवन ने कहा है की स्वयं को और अधिक फिट बनाने की कोशिश करूंगा। मैं खुश हूं और जब मैं खुश होता हूं तो चीजें मेरे लिए अच्छी होती हैं। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज को उम्मीद है कि भारत छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही चार टेस्ट की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेगा। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगा और लेकिन इससे पहले भारत को अभ्यास मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

और ये भी पढ़े:

हॉकी के महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ, माधुरी और शाहरुख ने दी प्रस्तुति

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरिज में ये कारनामा करने का कोहली के पास है गोल्डन चांस



Herald