Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैन ऑफ द सीरीज के लिए इन दो भारतीय बल्लेबाजों के बीच है जंग

खेल डेस्क।भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार किसे मिलेगा, इसका फैसला तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे अन्तिम मैच में होगा।

B'day spl : क्रिकेटर बनने से पहले लक्ष्मण इस फील्ड में कर चुके हैं ये काम

इस पुरस्कार में दौड़ में पहले दो स्थानों पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस सीरीज के चार मैचों में 420 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए। जबकि वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा ने चार मैचों में दो शतकों की मदद से 326 रन बनाए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा वेस्टइंडीज, ये रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट

अन्तिम मैच में इन दोनों भारतीय खिलाडिय़ों के बीच इस पुरस्कार को हासिल के लिए रोमांचक जंग देखने मिलेगी। हालांकि इस पुरस्कार के लिए भारतीय कप्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सीरीज के दौरान विराट कोहली ने 140, नाबाद 157, 107 और 16 रन बनाए हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नाबाद 152, 4, 8 और 162 रन की पारियां खेली है।

पहले टी-20 में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत

अगर विराट कोहली इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने में कामयाब हुए तो वह वेस्टइंडइीज के विवियन रिचड्र्स, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल, भारत के युवराज सिंह, सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो जाएंगे। ये भी दिग्गज खिलाड़ी सात-सात बार मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। विराट अभी तक छह बार ये पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।