Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने कहा- ‘मंकीगेट’ के बाद शराब पीने से करियर बर्बाद हो गया

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी आये दिन अपनी लाइफ को लेकर खुलासे करते रहते है। लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने अपनी लाइफ का एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जायेंगे। एंड्रयू साइमंड्स ने खुलासा करते हुए कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ साल 2008 में घरेलू सीरीज के दौरान हुए ;मंकीगेट मामले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका पतन शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें शराब की बुरी लत लग गई थी।

आपको बता दें, साल 2008 में खेले गए सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें 'मंकी' यानी बंदर कहा था। लेकिन हरभजन ने ऐसी किसी भी बात कहने से साफ़ इनकार किया था। इस घटना के बाद हरभजन पर 3 मैचों का बैन लग गया था, लेकिन टीम इंडिया ने इस दौरे से हटने की धमकी दी, जिसके बाद इस फैसले को बदल दिया गया था। यहीं नहीं इसके बाद दोनों देशो के रिश्ते में खटास भी आ गई थी।

43 साल के एंड्रयू साइमंड्स ने कहा, ;इस घटना के बाद से मेरे करियर में तेज़ी से गिरावट शुरू हो गई और मैं शराब आ आदि होता चला गया। उस दौरान में खुद को दबाव में महसूस करने लगा। मैं महसूस कर रहा था कि मैं दोषी हूं, मैंने अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर दिया, जिसके वो दोषी नहीं थे।'

वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम काफी बुरे दौर से गुजर रही है। कुछ महीने पहले साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के चलते उसके कप्तान (पूर्व) स्टीव स्मिथ, उपकप्तान (पूर्व) डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया था जो काफी चर्चा में भी बना हुआ है।



Herald