Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच में सामने आई भारतीय टीम की बड़ी कमजोरी, उबरी नहीं तो ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना नामुमकिन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन और भारत के बीच सिडनी में खेले जा रहे अभ्यास मैच के तीसरे दिन का खेल आज समाप्त हो गया। बारिश की वजह से पहले दिन एक भी गेंद नहीं होने के बाद दूसरे दिन भारतीय टीम 358 रनों पर पवेलियन लौट गयी। टॉप आर्डर के लगभग सभी भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम ने अच्छी शुरुआत की और उनकी टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन बना लिए हैं।

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन टीम ने अच्छी शुरुआत की और उनके सलामी बल्लेबाज डार्शी शॉर्ट और मैक्स ब्रायंट ने तेजी से रन बनाते हुए 18.3 ओवर में 114 रनों की साझेदारी बनाई।

उन्होंने हर भारतीय गेंदबाज के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की और 6 से ज्यादा की औसत से रन बनाये। उनके बाद के बल्लेबाज ने भी लगातार भारत के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाये।

बीच में भारत के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम 213/2 से 234/6 हो गई थी। इसके बाद एक बार फिर गेंदबाजी गेंदबाजों की लय खराब हुई और अंतिम सेशन में उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला। सातवें विकेट के लिए विकेटकीपर हैरी नेल्सन और आरोन हार्डी ने 122 रनों की साझेदारी बना ली है।

ईशांत शर्मा को नहीं मिला विकेट

भारतीय टीम के सबसे प्रमुख और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को अभी तक इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में उन्होंने अभी तक 16 ओवर की गेंदबाजी की है।

ईशांत को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने का सबसे ज्यादा अनुभव है। वह 2008 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम का हिस्सा थे। इसके बावजूद उन्हें विकेट नहीं मिलना भारत के लिए सिर दर्द का विषय है।

उनके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी सिर्फ एक विकेट ही मिला है। उमेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले अंतिम मैच 10 बल्लेबाजों को आउट किया था, लेकिन वह भी पुरे दिन में सिर्फ एक ही विकेट ले पाए। मोहम्मद शमी को जरुर 3 विकेट मिला लेकिन वह भी अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे।

स्पिनर भी बेहाल

तेज गेंदबाजों के साथ ही स्पिनर भी पुरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे। कप्तान विराट कोहली ने जहाँ कुलदीप यादव को एक ओवर की गेंदबाजी भी नहीं दी वहीं रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 24 ओवर डाले।

इसके बाद भी वह सिर्फ एक बल्लेबाज को पवेलियन भेज पाए। रविन्द्र जडेजा का हाल तो उससे भी खराब रहा। जडेजा ने दिन में 11 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

इनके खराब प्रदर्शन की वजह से कप्तान विराट कोहली ने खुद गेंदबाजी की वहीं हनुमा विहारी से भी गेंदबाजी करवाई। विहारी ने 9 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन दिए लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अभ्यास मैच में सामने आई भारतीय टीम की बड़ी कमजोरी, उबरी नहीं तो ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.