इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज के बाद अब चार टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज का आगाज होने वाला है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों टीमें इस समय मैदान में जमकर पसीना बहा रही है। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर को चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा।
इसी बीच आपको बता दें इस दौरे पर टीम की कमान संभाल रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने से चंद कदम दूर है। विराट आॅस्ट्रेलिया की धरती पर भारत के महान दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल कर सकते है।
विराट कोहली ने आॅस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट करियर में अभी तक पांच शतक लगाए है। विराट से आगे इस समय आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट करियर में शतक लगाने के मामलें में सचिन तेंदुलकर छह शतकों के साथ टॉप में है। अब विराट के पास ये बड़ा मौका हैं कि वो भारतरत्न सचिन तेंदुलकर को वो रिकॉर्ड तोड़ सके। विराट इस समय शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं तो ऐसे में विराट के पास एडिलेड के पहले टेस्ट में ही यह रिकॉर्ड बराबरी करने या फिर तोड़ने का मौका है। आपको बता दें कि अगर विराट की कप्तानी में भारत आॅस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने में सफल होती हैं वो भी एक रिकॉर्ड ही होगा। क्योंकि भारत ने अभी तक आॅस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। विराट एंड कंपनी के पास अभी शानदार मौका है। क्योंकि टीम के प्रमुख बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बॉल टेंपरिंग के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे है।