स्पोट्स डेस्क। भारत के कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से भी जाता है क्योंकि वो लगातार हर मैच में ज्यादा से ज्यादा रन बनाते जा रहे है। लगातार रन बनाने के साथ वो एक के एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे है। अभी हाल ही में वेस्टइंडिज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी उन्होंने लगातार तीन शतकीय पारी खेली और वनडे में अपने 10000 रन पूरे किये।
ग्रीम स्मिथ ने की विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी, कहा- टेस्ट क्रिकेट में कर सकते है ये काम
T20 में डेब्यू करने जा रहा है ये खिलाड़ी, बनना चाहता है MS Dhoni की तरह
विराट कोहली के लगातार कोई न कोई रिकॉर्ड तोडऩे को देखकर भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावसकर ने उनके बारे में बहुत बड़ी बात कह दी है। सुनील गावस्कार ने कहा कि जिस तरह से विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे है वो सारे बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और भविष्य में कोई भी रिकॉर्ड उनके सामने सुरक्षित नहीं रह पाएंगा।
सुनील गावस्कर ने कहा कि ' "विराट कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे है कोई भी रिकॉर्ड सुरक्षित नहीं है, विराट सारे बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वो चाहे ज्यादातर रन, अधिकांश शतक हो या कोई भी रिकॉर्ड हो क्योंकि अभी वो काफी फिट है। जब कोई खिलाड़ी फिट होता है, तो वह ऐसा कर सकता है केवल 5-7 सालों तक नहीं बल्कि 10 और साल तक खेलता हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि ' सचिन 40 साल की उम्र तक खेले और अगर कोहली उस उम्र तक भी खेलते है, तो मुझे लगता है कि टेस्ट रिकॉर्ड, एक दिवसीय रिकॉर्ड, सभी क्रिकेट रिकॉर्ड विराट के नाम पर होंगे।'
Herald