Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- रणजी ट्रॉफी में इस युवा खिलाड़ी ने लिया हैरतअंगेज कैच, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान

क्रिकेट के मैदान में जिस तरह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी की उपयोगिता को तो हर कोई जानता है और उसी तरह से क्रिकेट के खेल में फील्डिंग की भी खास उपयोगिता है। फील्डिंग के अब तक कई बड़े और खतरनाक उदाहरण देखने को मिलते रहते हैं।

रणजी ट्रॉफी में इस युवा खिलाड़ी ने लिया हैरतअंगेज कैच

फील्डिंग में जब कैच की बात आती है तो अब तक का इतिहास कई खतरनाक, अद्भुत और हैरतअंगेज कैच से भरा पड़ा है। एक फील्डिर को जान की बाजी लगाते हुए कई बार कैच करते देखा गया है।

कुछ इसी तरह से इस बार भारत की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में देखने को मिला है जहां एक युवा खिलाड़ी ने अपने अद्भुत कैच से हर किसी को दांतों चले अंगुली दबाने पर मजबूत कर दिया।

आन्ध्र प्रदेश के खिलाफ पंजाब के खिलाड़ी ने लिया शानदार कैच

भारत में रणजी ट्रॉफी का आगाज गुरुवार को ही हुआ है जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग टीमों के बीच आपस में मैच खेले जा रहे हैं।

इसमें एलिट ग्रुप में ग्रुप बी में पंजाब और आन्ध्र प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है।इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 414 रन बनाए जिसके जवाब में आन्ध्र प्रदेश की टीम बल्लेबाजी करने उतरी।

आन्ध्र की टीम जब पहली पारी में अपने स्कोर 39 रनों पर 3 विकेट के बाद के भरत और रिकी भुई के बीच बेहतरीन साझेदारी हो रही थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 190 रनों पर पहुंचा दिया।

अनमोलप्रीत सिंह ने लिया एक हाथ से कैच, कर दिया देखने वालों को हैरान

यहां पर पंजाब के स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे की गेंद पर के भरत ने डीप मिडविकेट पर हवा में शॉट खेला लेकिन वहां पर एक लंबी दौड़ लगाते हुए पंजाब के फील्डर अनमोलप्रीत सिंह आए और उन्होंने गोता लगाकर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच किया।

कैच बड़ा ही जबरदस्त रहा। जिसे देखने के बाद आप भी इस कैच की तारीफ करने से अपने आपको नहीं रोक पाएंगे। अनमोलप्रीत सिंह के साथी खिलाड़ी मंदिप सिंह ने इस कैच का वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर बड़ी तारीफ की।

देखिए ये वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- रणजी ट्रॉफी में इस युवा खिलाड़ी ने लिया हैरतअंगेज कैच, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.