इंटरनेट डेस्क। आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेला गया टी20 सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने .1 ओवर में 153 रन बनाएं थे। बाद में मैच में डेकवर्थ लुईस नियम लगा दिया गया जिसकें बाद मैच 17 ओवर का ही रह गया। लेकिन आज भारतीय टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने अच्छी शुरुआत दी वही आज कुलदीप यादव ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
आज के मैच में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सभी खिलाड़ियों की जमकर धुनाई कर रहें थे वही दूसरी तरह भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले टी-20 मैच में 4 ओवर में केवल 24 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके साथ ही बताया जा रहा है कुलदीप यादव ये शानदार प्रदर्शन करके कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछें छोड़ दिया। बताया जा रहा है की कुलदीप यादव ने भी तक खेले अपने 15 टी-20 मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं। जिसके बारे में माना जा रहा है की ये वर्ल्ड के किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है। कुलदीप ने इस मामलें में श्रीलंका के अजंता मेंडिस को पीछे छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है की अजंता मेंडिस के नाम इससे पहले 15 टी-20 मैच 29 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था। जबकि कुलदीप के साथी खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम 15 टी-20 मैचों में 27 विकेट है। आपको बता दे की आज के मैच में हार के बाद भारत 1-0 से सीरीज में पीछे हो गया है। इसके अलावा आज खलील अहमद और क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए।
और ये भी पढ़े :
Ind vs Aus: पहले टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने खोला जीत से खाता, भारत को दी 4 रन से मात
क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप
Herald