Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने रिषभ पंत को दी सलाह, इस बात पर देना होगा विशेष ध्यान    

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को पहले मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। साथ ही आज भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला दूसरा मुकाबला भी आज बारिश की वजह से रद्द हो गया। आपको बता दे की इस बार वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाफ होने वाली टेस्ट टी-20 सीरीज से महेंद्र सिंह धोनी को आराम दिया गया है। उनकी जगह युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को जगह दी गई है। लेकिन हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें एक सलाह दी है।

आपको बता दे की रिषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकबाले में बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन वह इस मौके का अच्छा फायेदा नही उठा पाई। इस प्रदर्शन के बाद के भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उनको एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। गांगुली ने कहा है की अभी पंत को अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए शॉट के चुनाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गांगुली ने कहा कि अगर पंत गलत शॉट खेलकर आउट नही होते तो वह इस सीरिज के पहले मुकाबले में कार्तिक के साथ मिलकर भारत को जीत दिला सकते थे।

साथ ही आपको बता दे की अब आज के मुकाबले के रद्द होने के बाद भारत का टी-20 सीरीज जीतने का भी सपना टूट गया। क्योंकि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 1-0 से आगे है। लेकिन अब इस सीरीज के अतिंम और तीसरे मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करके सीरिज पर कब्जा करना चाहेगी।

और ये भी पढ़े:

धोनी ने 7 साल बाद खोला बड़ा राज, इस वजह से विश्व कप के फाइनल युवराज पहले आये थे बल्लेबाजी करने

IND vs AUS 2nd T20: बारिश के कारण भारत की उम्मीद रही अधूरी, रद्द हुआ मैच



Herald