Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से मिली हार के बाद भी आयरलैंड की कप्तान हैं खुश, भारत के लिए कही ये बात

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और आयरलैंड के बीच मैच हुआ. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.

भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

मिताली राज (51) के शानदार अर्धशतक की बदौलत  भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए.मिताली ने 56 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. उन्होंने इस दौरान टी20 इंटरनैशनल करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया. ओपनिंग करने उतरीं मिताली ने स्मृति मंधाना (33) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े.

इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप की. मिताली पारी के 19वें ओवर में किम गार्थ की शिकार बनीं और उन्हें विकेट के पीछे वॉल्ड्रोन ने कैच किया. वह टीम के पांचवें विकेट के रूप में आउट हुईं.

आयरलैंड के बल्लेबाज़ हुए फेल 

भारत ने बैटिंग का पहले न्योता पाकर कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए, जवाब में, आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 93 रन ही बना सकी.भारत के लिए राधा ने तीन विकेट हासिल किये.

उनकी गेंदबाज़ी की आगे आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. भारत ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है.  भारत के लिए इस मैच फिफ्टी लगाने वाली मिताली राज को मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला.

हमने बेहतर प्रदर्शन किया 

भारत से मिली हार के बाद भी आयरलैंड की कप्तान डेनली टीम के प्रदर्शन से खुश नज़र आई. मैच के बाद बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे ख़ुशी है कि हमने इस गेम को अच्छे से आगे बढ़ाया. भारत को सिर्फ 145 रन पर रोकना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है. न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ उन्होंने 194 रन बनाए थे. हमारी बल्लेबाज़ी आज भी कुछ खास नही रही थी और हमारा टॉप आर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हुआ था.”

वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“हमारे परिवार और दोस्तों ने हमारा काफी ज्यादा समर्थन किया है. ये एक बेहतर विकल्प है.”

The post भारत से मिली हार के बाद भी आयरलैंड की कप्तान हैं खुश, भारत के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.