Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : बिग बॉस के घर में अब श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग पर किया चौकाने वाला खुलासा, बताया क्या थी उनकी भूमिका

आईपीएल 2013 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे. जिसके चलते उन्हें अपने कुछ दिन जेल में भी बिताने पड़े थे. स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये के बाद से ही एस श्रीसंत का क्रिकेट करियर थम सा चुका है.

आपकों बता दे, कि साल 2013 के आईपीएल में एस श्रीसंत समेत अजित चंदीला व अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने एक होटल से पकड़ा था. जिसके बाद तीनों पर ही स्पॉट फिक्सिंग का केस चला था. तीनों ने ही अपना कुछ समय जेल में बिताया था. बीसीसीआई ने इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था.

आत्महत्या करना चाहते थे श्रीसंत

जब 2013 आईपीएल के दौरान एस श्रीसंत फिक्सिंग के आरोपों में फंसे तब एस श्रीसंत आत्महत्या करने में विचार कर रहे थे, इस बात की पुष्टि खुद तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने बिग बॉस सीजन- 12 में अपने एक इंटरव्यू के दौरान की है. उन्होंने बताया है, कि वो अपने को इतना हारा हुआ महसूस कर रहे थे, कि इस दुनिया को अलविदा कहना चाहते थे.

ये थे आत्महत्या के जवाब में श्रीसंत के शब्द 

सोमवार की रात बिग बॉस सीजन- 12  में एस श्रीसंत के आसपास बिग बॉस के कई प्रतिभागी बैठे थे. इस दौरान उन्होंने रोते हुए कहा, कि “मैंने फिक्सिंग नहीं की थी, फिर भी मुझे जेल जाना पड़ा था. मेरे लिए वह समय बहुत मुश्किल रहा जेल से आने के बाद भी मुझे अपने दैनिक जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

मैं इतना ज्यादा डिप्रेशन में चला गया था, कि मुझे आत्महत्या के विचार आने लगे थे. मुझे इस विवाद के दौरान करीब 10 लाख रूपये का भी नुकसान हुआ था.”

यहाँ देखे वीडियो 

बिग बॉस में किये है कई और भी खुलासे 

बता दें, कि एस श्रीसंत ने इस शो के दौरान कई और भी खुलासे किये है. उन्होंने जहां बताया हैं, कि मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने उनका अच्छा साथ दिया. वहीं उन्होंने हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड पर भी बिग बॉस में अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था, कि हरभजन ने थप्पड़ नहीं बल्कि उल्टा चाटा मारा था.

 

आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : बिग बॉस के घर में अब श्रीसंत ने मैच फिक्सिंग पर किया चौकाने वाला खुलासा, बताया क्या थी उनकी भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.