Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को कर सकते हैं स्लेजिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से टी-20 सीरीज शुरू हो जाएगी. इस सीरीज में जहाँ ऑस्ट्रेलियाई  एक बार फिर से जहाँ भारत के कप्तान विराट कोहली को निशाना बना सकते है. ऐसे में आज हम आप को आज कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे जो विराट कोहली को पुरे दौरे पर स्लेज कर सकते है. तो आइये जानते है वो तीन खिलाड़ी जो विराट कोहली को सीरीज के दौरान स्लेज करते हुए नज़र आ सकते हैं.

ग्लेन मैक्सवेल  

 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हमेशा से ही अपनी स्लेजिंग के लिए जाने जाते है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान भी मैक्सवेल ने विराट कोहली का मजाक बनाने का कोई भी मौका नही छोड़ा था.

इसी सीरीज में विराट कोहली अपने कंधे को चोटिल कर बैठे थे और फिर से वो अपने हाथ को पकड़ कर मैदान पर आ रहे थे, जिसके बाद जब विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने आए तो मैक्सवेल उन्ही की नज़र कर रहे थे, जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी.

इस चोट की वजह से कोहली चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे. ऐसे में साफ़ है कि भारत के खिलाफ एक बार फिर से मैक्सवेल कोहली और टीम को स्लेज करते हुए नज़र आ सकते हैं.

पैट कमिंस 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ पैट कमिंस इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज में से एक है. कमिंस पूरी दुनिया में इस समय अपनी गति और स्विंग के लिए जानते है. इस सीरीज में वो भी कोहली को स्लेज करते हुए नज़र आ सकते हैं. इसके इशारे भी उन्होंने सीरीज से पहले दे दिए थे.

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि  मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगी.विराट कोहली के बारे में उन्होंने कहा कि वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है.

हम इसके लिये तैयार रहेंगे. हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है. हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे.

मिशेल स्टार्क 

मिशेल स्टार्क इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाजों से एक हैं.इसके अलावा वो अपनी गेदबाजी के लिए स्लेजिंग के लिए भी जाने जाते है.

आज तक क्रिकेट फैन्स उनके और पोलार्ड की लड़ाई को नही बुले है. ऐसे में वो भी कोहली को सीरीज के दौरान स्लेज करते हुए नज़र आ सकते है. हालांकि उन्होंने इस तरह की किसी भी संभावना से इंकार किया है.

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि इस बार भारत के खिलाफ सीरीज दोस्ताना माहौल में होगी. गौरतलब है कि विराट कोहली और मिचेल स्‍टार्क आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं.

स्‍टार्क का मानना है कि विराट कोहली की ऑस्‍ट्रेलिया के प्रति कोई दुश्‍मनी नहीं है और न ही ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मन में विराट के प्रति किसी प्रकार की गलत भावना है.

The post ये तीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली को कर सकते हैं स्लेजिंग appeared first on SportzWiki Hindi.