Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रबसोले की हैट्रिक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब

Edge closer to reaching semifinals of Herschelle

ग्रोस आइलेट (सेंट लूसिया), 17 नवंबर: आन्या श्रबसोले की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर लिया ।

वेस्टइंडीज अगर शनिवार को श्रीलंका को हरा देगा तो वह और इंग्लैंड दोनों अंतिम चार में पहुंच जायेंगे ।

इंग्लैंड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये हर हालत में यह मैच जीतना था चूंकि श्रीलंका के खिलाफ उसका पहला मैच बारिश में धुल गया था ।

पिछले साल भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मिली रोमांचक जीत की स्टार श्रबसोले टी20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाली इंग्लैंड की दूसरी गेंदबाज बन गई । इससे पहले नताली स्किवेर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2013 में यह कमाल किया था ।

The post श्रबसोले की हैट्रिक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब appeared first on SportzWiki Hindi.