स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में ऐसे कई क्रिकेटर है जिन्होंने संन्यास लेने के बाद राजनीति में नई पारी की शुरुआत की। इसी कड़ी में अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने राजनीति में एंट्री कर ली है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पार्टी श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) से हाथ मिला लिए है।
आपको जानकारी में बता दें, उन्होंने अपना राजनीतिक करियर ऐसे दिन शुरू किया है जब राजपक्षे की विवादित सरकार, संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर हार गई। वहीं श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) के सचिव सागर करियावासम ने कहा कि 42 साल के दिलशान पार्टी के सदस्य बन गए है। दिलशान ने SLPP की सदस्यता ग्रहण की है।
वहीं पार्टी सूत्रों ने कहा है कि दिलशान कलुतारा जिले की संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते है। गौरतलब है कि विश्व कप में चैंपियन बनी श्रीलंका टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा भी रोनिल विक्रमसिंघे की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। कुछ समय पहले खबरे आई थी कि दिलशान वापस इंटरनेशनल क्रिकेट में आएंगे।
गौरतलब है कि दिलशान ने श्रीलंका के लिए 87 टेस्ट, 330 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 40.98 के औसत से 5492 रन बनाए जिसमे 16 शतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की चिंता, कप्तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह
इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेलस्टार्क का अनुबंध टेक्स्ट संदेश के माध्यम से तोडा
Herald