Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित ने कहा भारतीय बल्लेबाजों को आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की यह चीज कर सकती है परेशान

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज,वनडे सीरीज और टी20 श्रृखंला में जबरदस्त तरीके से मात दी है। इन सीरीजों में भारतीय बल्लेबाजों साथ साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहीं कारण है की टीम ने एशिया कप के बाद में लगातार वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज को करारी मात दी है।

आॅस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी ही टीम के लिए कोच शास्त्री ने क्यों कही ये बात

इधर आॅस्ट्रेलिया में टी20 श्रृखंला खेलने पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ी यहां जमकर प्रेक्टीस कर रहे है। इधर टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आस्ट्रेलिया के गेंदबाज बहुत अच्छा खेल रहे है और उनकों उनके लंबे कद का फायदा भी मिलेगा।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने यह भी कहा की अगर आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज अपनी लंबाई का फायदा उठाएंगे तो भारतीय बल्लेबाज भी कही पीछे रहने वाले है और वो भी एक नया इतिहास लिखने को तैयार है।

विराट ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की चैंपियन के साथ फोटो

आपकों बता दें की भारतीय टीम अपने दौरे की शुरूआत 21 नवंबर को टी20 मैच से करेगी। रोहित ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि यहां के तेज पिचों पर बल्लेबजों का खेलना आसान नहीं होगा।उन्होंने यह भी कहा की भारत ने हमेशा पर्थ या ब्रिसबेन में खेला है और इन दोनों मैदानों पर हालात हमेशा चुनौतीपूर्ण रहते हैं और आस्ट्रेलिया के गेंदबाज हालात का पूरा फायदा उठाते हैं, लेकिन अबकी बार भारतीय बल्लेबाज भी कही पीछे नहीं रहने वाले है।