Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंचे फेडरर

पैरिस
स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर यहां जारी पैरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले में फेडरर के प्रतिद्वंद्वी कनाडा के मिलास राओनिच को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान काबिज फेडरर ने इस टूर्नमेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। उन्हें प्रतियोगिता के पहले दौर में बाई मिला था और राओनिच मैच शुरू होने से पहले ही चोट के कारण रिटायर हो गए। तीसरे दौर में फेडरर का मुकाबला इटली के फाबियो फोगनिनि से होगा। इटली के खिलाड़ी ने दूसरे दौर में हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को शिकस्त दी।