Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता ने कुरैन, जॉनसन को कियी रिलीज

Kolkata releases Kurien, Johnson

नई दिल्ली, 15 नवंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 2019 सीजन के लिए मिशेल जॉनसन, टॉम कुरैन, कैमरून डेलपोर्ट तथा जावोन सियरलेस को अपने से अलग कर दिया है।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

फ्रेंचाइजी ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में अपूर्व वानखेड़े, विनय कुमार और ईशांक जग्गी के नाम शामिल हैं।

फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, रोबिन उथप्पा और पीयूष चावला को रिटेन करने का फैसला किया है। वहीं विदेशी खिलाड़ी में कोलकाता ने क्रिस लिन, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को रिटेन किया है।

शुभमन गिल, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी और रिंकू सिंह भी कोलाकाता के लिए खेलते नजर आएंगे। मिशेल स्टार्क को भी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया।

The post कोलकाता ने कुरैन, जॉनसन को कियी रिलीज appeared first on SportzWiki Hindi.