इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पल्लेकल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल गुरूवार 15 नवंबर को खेला गया.
इस मैच का टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाये थे. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पारी में 336 रन बनाये.
अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के कारण जो रूट पर लगा जुर्माना

इसी बीच मैच के दूसरे दिन अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाताने के कारण इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को आईसीसी ने फटकार लगाई हैं और साथ ही जो रूट को एक दोषपूर्ण अंक भी दिया हैं.
मैदान पर मारी किक

दरअसल, इस मैच में श्रीलंका की पारी का 76वां ओवर मोईन अली कर रहे थे. मोईन अली की एक गेंद पर दिलरुवान परेरा के खिलाफ एक काफी तेज अपील हुई, लेकिन उनकी इस अपील को मैदानी अंपायर मरैस इरासमस ने ठुकरा दिया.
इस अपील को ठुकराने की वजह से जो रूट गुस्से में आ गये और उन्होंने गुस्से में तेजी से किक दे मारी, मैदान पर उनके इस बर्ताव के कारण अब आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगा दिया हैं.
मैच पहुंचा रोमांचक स्थिति में

बता दें, कि श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा यह मैच रोमांचक स्तिथि में पहुंच गया हैं. इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 9 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 272 रन की हो गई हैं. इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान जो रूट ने एक शानदार 124 रन का शतक लगाया हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जो रूट ने अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताते हुए किया ये शर्मनाक हरकत, नाराज आईसीसी ने फटकार लगाते हुए किया दंडित appeared first on SportzWiki Hindi.