Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी बने अब इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर, कराएंगे ये शानदार काम

इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी भारत के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशरों में से एक हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। धोनी ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।

हिटमैन के लिए '13 नवंबर' है खास, इस दिन रोहित ने बनाया था ये विराट रिकॉर्ड

मैदान में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में एक कंपनी ने महेन्द्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। जी, हां धोनी अब ऑनलाइन शादियों के रिश्ते ढूंढने वाली मैट्रिमोनी के ब्रांड एम्बैसडर बन गए है। जिसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को दी है।

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की हालत देख सलमान ने बदली ;दबंग 3 की रिलीज डेट, अब इस दिन हो सकती है रिलीज

आपको बता दें कि सोमवार को आॅनलाइन शादियों के रिश्ते तलाश करने वाली मैट्रिमोनी कंपनी ने मीडिया को बताया कि धोनी की मौजूदगी वाला एक विज्ञापन अभियान शुरू करेगी। यह विज्ञापन प्रिंट, रेडियो एवं टेलीविजन पर दिखाई देगा।

10वीं पास के लिए ​नगर निगम में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

इसके साथ मैट्रिमोनी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि 'हमें धोनी के साथ जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है। हमें इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि धोनी देश के लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने सीमित ओवर का विश्वकप, 2007 में टी20 विश्वकप और चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने में सफल रही।