Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: माइकल क्लार्क सचिन को बूढ़े कहकर बना रहे थे मजाक, तभी सहवाग ने दिया ऐसा जवाब दोबारा नहीं निकली क्लार्क की आवाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हमेशा से रोमांचक होती है. इस सीरीज में जहाँ क्रिकेट के साथ-साथ बहुत सारा ड्रामा देखने को मिलता है. आज हम आप को कुछ इस तरह की घटना के बारे में बताएंगे जब सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क का मुंह पूरी तरह से बंद कर दिया.

सहवाग ने दिया जवाब

वीरेंदर सहवाग इस समय भले ही ट्विटर पर छाये रहते है, लेकिन अपने करियर के दौरान सहवाग हमेशा से ही बल्ले से जवाब देना पसंद करते थे. दुनिया का हर गेंदबाज़ उनके सामने गेंदबाज़ी तक करने से डरता था.

सहवाग अपनी बल्लेबाज़ी के साथ अपनी हाज़िरजवाबी के लिए भी जाने जाते है. एक बार उन्होंने अपनी हाज़िरजवाबी से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मुंह बंद कर दिया था.

सहवाग ने एक बार टीवी के फेमस शो कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा के शो पर भारत के महान सुनील गावस्कर के साथ गए थे. इस दौरान सिद्धू के साथ एक घटना का जिक्र किया था. उन्होंने क्लार्क को लेकर घटना को लेकर बात करते हुए बताया कि हम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये हुए थे, माइकल क्लार्क उस समय ऑस्ट्रेलिया में नया खिलाड़ी आया हुआ था, और वो बार बार सचिन को बोल रहा था, तुम खेलते नहीं हो आराम करते रहते हो बुढ्ढे हो गये हो.

मै तेंदुलकर के साथ मैदान में बल्लेबाज कर रहा था, मैंने उससे पूछा तुम्हारी उम्र कितनी है, उसने कहा 24 साल, मैंने कहा तुम्हारे साथ के खिलाड़ी तुम्हे पपी बुलाते है, उसने कहा हाँ, तो मैंने कहा किस नस्ल के हो. उसके बाद दोबारा उसने पुरे मैच के दौरान कुछ भी नहीं बोला.

आप को बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बार 21 नवंबर से सीरीज खेली जाएगी.ऐसे में एक बार फिर से इस सीरीज में एक बार फिर से रोमांच और ड्रामा देखने को मिलेगा.

The post वीडियो: माइकल क्लार्क सचिन को बूढ़े कहकर बना रहे थे मजाक, तभी सहवाग ने दिया ऐसा जवाब दोबारा नहीं निकली क्लार्क की आवाज appeared first on SportzWiki Hindi.