Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी : अरुणाचल की स्थिति मजबूत

Ranji Trophy: Strong Arunachal

जोरहट (असम), 13 नवंबर: क्षितिज शर्मा (57), नीलम ओबी (नाबाद 56) और कप्तान कमशा योंगफो (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से अरुणाचल प्रदेश ने राणजी ट्रॉफी के राउंड-2 प्लेट मैच में दूसरे दिन मंगलवार को मिजोरम के खिलाफ पांच विकेट पर 215 रन बनाकर अब तक 329 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल समाप्त होने के समय योंगफो 109 गेंदों पर छह चौके और ओबी 102 गेंदों पर नौ चौके लगाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा समर्थ सेठ ने 38 और तेची डोरिया ने 31 रन का योगदान दिया। मिजोरम के लिए सिनन अब्दुल खादिर ने दो और तरुवर कोहली, जी. लालबयकवेला और अखिल राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं।

इससे पहले, अपनी पहली पारी में 220 रन बनाने वाली अरुणाचल ने मिजोरम को उसकी पहली पारी में 142 रन पर आलआउट कर दिया था। मिजोरम की ओर से अखिल राजपूत ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।

अरुणाचल की ओर से क्षितिज शर्मा और तेची डोरिया ने चार-चार जबकि सुभाष शर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए।

The post रणजी ट्रॉफी : अरुणाचल की स्थिति मजबूत appeared first on SportzWiki Hindi.