Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर ने बताया, चोटिल होने के बाद विराट कोहली ने कैसे की मदद

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मैच में सिर्फ 10 गेंद फेंकने के बाद उनके कमर के नीचे परेशानी हुई और मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। दर्द इतना था कि वह सही तरीके से चल भी नहीं पा रहे थे। टीम की जरूरत के लिए वह जरुर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वहां भी सही से रन नहीं ले पा रहे थे।

चोट के बारे में की बात

भारत के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले 294वें खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। ठाकुर अभी चोट से उभरने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोट के बाद उन्हें काफी गुस्सा भी आया था।

27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा

“मैं काफी गुस्से में और आंसू में था जब मेरे साथ ये हुआ। कौन कप्तान डेब्यू मैच इस तरीके से शुरू करना चाहता है। यह हकीकत में काफी भयानक था। यह अच्छा रहेगा कि मैं उस बात को मान लूँ। अब वह मेरा भूत हो है। मैं जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करना चाहता हूँ।”

विराट कोहली ने मदद

हैदराबाद टेस्ट में चोटिल होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शार्दुल को काफी मोटीवेट किया। ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी दी। चोट लगाने के तुरंत बार विराट ने ठाकुर से उनका हाल पूछा। इसपर तेज गेंदबाजी ने कहा कि मैं अब गेंदबाजी नहीं कर सकता।

आगे बताते हुए उन्होंने कहा

“उन्होंने मेरी हालत देखी। हम काफी परेशानी में था और लगभग रोने वाला ही था। विराट भाई के शब्दों ने मुझे इस दबाव को सहने में मदद की। उन्होंने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट से भी बात की। मैच के बाद उन्होंने मुझसे बात कि और कहा कि एथलीट के लिए यह आम बात होती है।”

एशिया कप में भी हुए थे चोटिल

सितंबर में भारतीय टीम ने यूएई में एशिया कप खेला था। ठाकुर उस टीम का भी हिस्सा थे लेकिन हांगकांग के खिलाफ हुए मैच के बाद चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जल्द ही फिटनेस हासिल कर उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेला लेकिन विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक बार फिर चोटिल हो गए।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शार्दुल ठाकुर ने बताया, चोटिल होने के बाद विराट कोहली ने कैसे की मदद appeared first on SportzWiki Hindi.