Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवे खिलाड़ी बने राहुल द्रविड़, सचिन भी रह गए पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को गुरुवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतिम एकदविसीय मैच से पहले आयोजित हुए एक समारोह में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर और पहले से ही हॉल ऑफ फेम में शामिल सुनील गावस्कर ने द्रविड़ को हॉल ऑफ फेम कैप सौंपी। आईसीसी ने 2 जुलाई को राहुल द्रविड़ को हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की घोषणा की थी।

बता दें कि राहुल द्रविड़ आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल होने भारत के पांचवें खिलाड़ी है। द्रविड़ से पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर को 2009 और अनिल कुंबले को 2015 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था।

भारत के सर्वकालिक महान खिलाडियों के शामिल द्रविड़ के नाम 164 टेस्ट मैचों में 36 शतकों की मदद से 13,288 और 344 एकदिवसीय मैचों में 12 शतकों की मदद से 10,889 रन दर्ज है। द्रविड़ को वर्ष 2004 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब भी मिला था। अपने करियर में सिर्फ एक टी-20 मैच खेलने वाले राहुल द्रविड़ को स्लिप के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक माना जाता था। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच भी दर्ज है जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने के बाद द्रविड़ ने कहा कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम शामिल होना सम्मान की बात है। सभी पीढ़ियों के महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम देखना ऐसी चीज है जिसके बारे में क्रिकेट करियर के दौरान सपना ही देखा जा सकता है और इस तरह का सम्मान पाकर किसी भी खिलाड़ी को ख़ुशी होगी। आईसीसी और बीसीसीआई ने द्रविड़ को ट्वीट कर यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी है।



Herald