Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी और राहुल द्रविड़ से मिल रहे हैं इस गेंदबाज को शानदार टिप्स

इंटरनेट डेस्क। राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज है। राहुल द्रविड़ ने कई मैचों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और दुनिया के बेस्ट फीनिशर ने कई मैचों में टीम के लिए उपयोगी पारी खेली है और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया हैं। भारत के इन दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

हाल ही एक खबर आई हैं कि भारत के ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी मध्यप्रदेश के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज आवेश खान को अपने अनुभव व मैदान में शानदार गेंदबाजी के टिप्स सीखा रहे है। एमपी के इस युवा तेज गेंदबाज ने इसके साथ ही संकेत दिए हैं कि वह सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल तेज गेंदबाज बनने में सक्षम हैं। टीम इंडिया के पूर्व भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी से मिले टिप्स के बाद इस युवा तेज गेंदबाज में आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश का ये युवा तेज गेंदबाज एशिया कप में भारतीय टीम के साथ नेट पर नजर आए थे। आवेश खान ने बताया कि मैं राहुल द्रविड़ और महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा मिले अनुभव से काफी खुश हूं और मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं कि उनके टिप्स ने शानदार जोश भर दिए है और उनके द्वारा ​दिए गए टिप्स भविष्य में काफी काम आ सकते हैं। आवेश खान ने अब तक 9 मैच खेले, जिसमें 33.95 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं।