Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला विश्वकप: पूजा की जगह देविका भारतीय महिला टीम में

एंटीगा
लेग स्पिनर देविका वैद्य इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी20 सेमीफाइनल मैच से पहले यहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ गयी हैं। उन्हें चोटिल पूजा वस्त्राकर की जगह टीम में लिया गया है। सीनियर महिला चयनसमिति ने देविका को पूजा के स्थान पर चुना। पूजा वेस्टइंडीज के खिलाफ चार नवंबर को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गयी थी। उनके बायें घुटने में चोट लगी है।  विज्ञप्ति के अनुसार आईसीसी टूर्नामेंट तकनीक समिति ने देविका के चयन को मंजूरी दे दी है और वह एंटीगा पहुंचकर टीम से जुड़ गयी है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है।