Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुआ भारतीय टीम का ये पूर्व खिलाडी 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर रही है। इसी के साथ कई रिकॉर्ड भी बना रही है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली की गैर माजूदगी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 3~0 से अपने नाम की। एशिया कप के बाद बीसीसीआई ने उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई। रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी कप्तानी साबित की और इंडिया ने जीत हासिल की।


सहवाग ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन खिलाडिय़ों को करनी चाहिए ओपनिंग
आने वाले ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला पर रोहित का बयान, मैं टेस्ट मैच के बारे में सोच नहीं रहा हूं

इस से पहले टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में निदहास कप और एशिया कप भी जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी के शानदार प्रदर्शन के बाद कई पूर्व खिलाडियों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की थी और अभी हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी रोहित की कप्तानी की तारीफ की है।


Ind vs Pak: बिना एक भी गेंद खेले स्कोर बोर्ड पर नजर आये भारत के 10 रन, जानिए वजह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्वीकार किया कि वह रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुए है। लक्ष्मण ने कहा कि मैं रोहित की कप्तानी ने एक बार फिर मुझे प्रभावित किया है। वह कप्तानी के मामले में खासकर टी-20 में बेहतर हो रहे है और टीम का बहुत अच्छे से नेतृत्व कर रहे है। क्रिकेट के मैदान पर रोहित की योजनाएं बहुत से अच्छे से काम करती है और वह इन योजनाएं में सुधार करने से बिल्कुल नही डरते है।



Herald