Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडिडास से जुड़े हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह

नई दिल्ली
 अर्जुन अवार्डी और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह खेल सामान निर्माता कंपनी एडीडास के साथ जुड़ गए हैं।  

भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे विश्व कप में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम के कप्तानी मनप्रीत संभाल रहे हैं। इस साल अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले मनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2017 विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था। वह 2012 लंदन और 2016 रियो ओलंपिक खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे।

 

एडीडास के साथ एथलीट हिमा दास, स्वप्ना बर्मन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, टेनिस खिलाड़ी जील देसाई, निखत जरीन, सिद्धांत बंठिया और मनजोत कालरा भी जुड़े हुए हैं।