Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरमनप्रीत अब भारत के अलावा इस टीम की संभालेगी कमान, हासिल की ये खास उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट ने हाल ही में कैरेबियाई की धरती पर आईसीसी महिला विश्वकप टी20 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन हरमनप्रीत एंड कंपनी अंतिम समय यानी की सेमीफाइनल में हार गई और टी20 विश्वकप से बाहर हो गई ।

दबंग खान का हुआ स्वयंवर, इनके हाथों से पहनी वरमाला!

आईसीसी के महिला टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाली थी। आपको बता दें इस बार आईसीसी टी20 महिला विश्वकप आॅस्ट्रेलिया की टीम ने जीता। इसके साथ ही कंगारू टीम ने चार बार विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

इस विभाग में टेकनीशियन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान ​हरमनप्रीत कौर एक बड़ा ईनाम मिला। भारत की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत को आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी-20 एकादश का कप्तान चुना गया। आईसीसी महिला विश्व टी20 एकादश में हरमनप्रीत कौर के अलावा टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव को भी शामिल किया गया हैं। आपको बाता दें कि रविवार को समाप्त हुए टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विश्व टी20 एकादश का चयन किया गया है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव के अलावा इस विश्व टी20 एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक-एक खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है।