Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोमांचक मैच में ज्वेरेव ने जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता

लंदन
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीत लिया। जर्मनी के 21 वर्षीय ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर को हराया था ।

इसके बाद ‘जाइंट किलर’ अभियान जारी रखते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को मात दी। जोकोविच ने ज्वेरेव को राउंड राबिन मैच में 6-4, 6-1 से मात दी थी लेकिन इस लय को वह कायम नहीं रख सके ।