Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये युवा खिलाड़ी विश्वकप में बन सकते है भारतीय टीम का हिस्सा, जानिए क्या है वजह 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट जगत के हर खिलाड़ी का सपना होता है की वह सपने देश के लिए विश्व कप खेले साथ ही टीम की जीत में विशेष योगदान दे। लेकिन अगर आप पूरी साल अच्छा प्रदर्शन नही कर पाते तो आपके विश्व कप खेलने के चांस भी काफी कम हो जाते है। लेकिन आप अगर बेहतर प्रदर्शन करते है तो आपके चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने सपने प्रदर्शन की डीएम पर इस साल सभी से लोहा मनवाया है। साथ ही ये खिलाड़ी विश्व कप की टीम में भी शामिल हो सकते है।

पृथ्वी शॉ

हाल ही में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खीचा है। साथ ही उनकी कप्तानी में वह भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दिला चुके है। उनकी नेस धमाकेदार शुरुआत की वजह से हर कोई उम्मीद कर रहा है की वह भारत की तरफ से विश्वकप की टीम में हो सकते है।

खलील अहमद

भारतीय टीम को तेज गेंदबाज के रूप में एक शानदार खिलाड़ी मिला है खलील अहमद ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज के छह मैच में 11 विकेट लिए हैं। साथ ही वह गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर माने जाते है। भारतीय टीम को इस तरह के गेंदबाज की जरूरत थी। उनके प्रदर्शन की वजह से माना जा रहा है की ये खिलाड़ी भारत की तरह से वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकते है।

ऋषभ पंत

महेंद्र सिंह धोनी के अभी बेहतर प्रदर्शन नही करने की वजह से उनके वर्ल्ड कप टीम में बनने रहने के बारे में कुछ नही कहा जा सकता। साथ ही वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेब्यू करने ऋषभ पंत ने सभी का ध्यान अपनी तरह खीचा है। साथ ही ये एक बेहतर विकेटकीपर भी है और बल्लेबाजी भी शानदार करते है इसको देखकर लगता है की ये खिलाड़ी भारत की तरह से वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकते है।

इसके अलावा कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव का नाम भी इन सभी खिलाड़ियों से ऊपर रह सकता है। साथ ही इन खिलाडियों को बेहतर प्रदर्शन की वजह से जाना जाता है साथ ही माना जा रहा है की ये खिलाड़ी भारतीय टीम की तरफ से वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन सकते है। 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप का आयोजन अबकी बार इंग्लैंड और वेल्स किया जाएगा।



Herald