Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल आंद्रे रसेल की जगह वेस्टइंडीज ने इस विस्फोटक खिलाड़ी को किया शामिल

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच 4 नवंबर से 11 नवंबर के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी हैं. इस टी-20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई थी. दरअसल, वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज के प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गये थे.

आंद्रे रसेल की जगह शाई होप को किया गया शामिल 

बता दें, कि आंद्रे रसेल की जगह शाई होप को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल कर लिया गया हैं. बता दें, कि शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए उन्हें अब रसेल की जगह वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया हैं. शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज में 62.50 की औसत से 250 रन बनाये थे.

3 टी-20 मैच अबतक खेल चुके हैं शाई होप 

बता दें, कि शाई होप ने वेस्टइंडीज टीम के लिए कुल 3 टी-20 मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 15.00 की औसत से 15 रन बनाये हुए हैं. होप ने वेस्टइंडीज टीम के लिए 24 टेस्ट मैच और 41 वनडे मैच भी खेले हैं.

उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में 30.25 की औसत से 1301 रन बनाये हुए हैं. वहीं उन्होंने 41 वनडे मैच में 40.14 की शानदार औसत से 1365 रन बनाये हुए हैं.

शाई होप एक विकेटकीपर भी हैं. हालाँकि, वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में पहले से ही दिनेश रामदीन मौजूद हैं, इसलिए शाई होप को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना थोड़ा मुश्किल लग रहा हैं.

इस प्रकार हो गई हैं वेस्टइंडीज की पूरी टीम 

कार्लोस ब्रैथवैट (कप्तान), फैबियन एलन, डैरेन ब्रावो, शिमोन हेटमेयर, कीमो पॉल, किरन पोलार्ड, दिनेश रामदिन, शाई होप, शेरफोन रदरफोर्ड, ओशैन थॉमस, ख़ैरी पियरे, ओबेड मैककोय, रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post चोटिल आंद्रे रसेल की जगह वेस्टइंडीज ने इस विस्फोटक खिलाड़ी को किया शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.