दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। रबाडा ने टेस्ट और वनडे दोनों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। 23 वर्षीय इस गेंदबाज ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।
उन्होंने अपना पहला वनडे 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था वहीं पहला टेस्ट भी 2015 में ही भारत के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय वह टेस्ट मैचों में दुनिया के नंबर 2 और वनडे में नंबर 4 गेंदबाज हैं।
विराट कोहली सबसे मुश्किल बल्लेबाज

कगिसो रबाडा इस समय दक्षिण अफ्रीका की घरेलू लीग मज़ांसी सुपर लीग टी-20 में हिस्सा ले रहे हैं। वहां उन्होंने एक निजी वेबसाइट से बात की। जब उनसे उस बल्लेबाज के बारे में पूछा गया जिसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल हैं।
रबाडा ने यहाँ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम लिया। इसपर किसी को कोई हैरानी नहीं हुई क्योंकि विराट टेस्ट और वनडे क्रिकेट में इस समय दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं।
दोनों ही खिलाड़ी अभी तक 11 वनडे और 6 टेस्ट मैचों में आमने- सामने हुए हैं। इसमें 4 बार रबाडा ने विराट को पवेलियन भेजा है। इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट का बल्ला जमकर बोला था। 3 टेस्ट मैच में उनके बल्ले से 286 रन निकले थे वहीं 6 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 558 रन बनाये थे।
डेल स्टेन की भी तारीफ की

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गिनती क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है। स्टेन ने कुछ समय पहले रबाडा को अपने से बेहतर गेंदबाज बताया था।
इसके बारे में युवा तेज गेंदबाज ने कहा
“दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए डेल स्टेन का योगदान काफी बड़ा है। उन्होंने लगातार योगदान दिया है और देश को काफी मैचों में जीत दिलाई है। उन्होंने देशवासियों के चेहरे पर हंसी लाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने देश के युवा खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहित भी किया है।”
विश्व कप के लिए रबाडा सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक कोई भी विश्व कप पर कब्जा नहीं जमा पाई है। टीम लगातार सेमीफाइनल तक पहुँचती है लेकिन उससे आगे नहीं पहुँच पाती।
इसी वजह से टीम को चोकर का टैग भी मिल गया है। विश्व कप 2015 में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन वहां न्यूजीलैंड से करीबी मुकाबले से हारकर बाहर हो गई थी।
अगला विश्व कप इंग्लैंड में है और वहां टीम पहली बार टूर्नामेंट पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। इस टूर्नामेंट में कगिसो रबाडा टीम के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं।
इंग्लैंड में होने की वजह से विश्व कप में तेज गेंदबाजों में पिच से काफी मदद मिलेगी। ऐसे में रबाडा दूसरी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कगिसो रबाडा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे घातक बल्लेबाज, कहा गेंदबाजी करने में लगता है डर appeared first on SportzWiki Hindi.